शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- खुटार। रविवार सुबह जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंचे एक हिरण के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाई और वन विभाग को सूचना दी। घटना जसवंतनगर गांव के किनारे खेतों की है, जहां करीब छह माह का हिरण का बच्चा घायल अवस्था में पड़ा मिला। कुत्तों का झुंड उसे घेरे हुए था। ग्रामीण रमेश, सुनील, ओमप्रकाश और मोहन ने साहस दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और ग्राम प्रधान रविंदर सिंह को जानकारी दी। इसके बाद प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन दरोगा रोहित पाण्डेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हिरण के बच्चे को अपने साथ खुटार के मैलानी स्थित वन रेंज कार्यालय ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी म...