उरई, जून 2 -- कालपी। संवाददाता महेवा विकासखंड के ग्राम देवकली में आबादी वाली जमीन में दोबारा अतिक्रमण करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। प्रकरण को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर तहसील कालपी के राजस्व प्रशासन के द्वारा फिर से बड़ी कार्यवाही करते हुये जेसीबी से अवैध कब्जा हटवा कर जमीन को मुक्त करा दिया गया। प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गयी।उपजिलाधिकारी अमित शेखर के मुताबिक महेवा विकासखंड के ग्राम देवकली में आबादी की जमीन की रास्ते में एक व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसकी शिकायत मिलने पर 30 मई को राजस्व विभाग के द्वारा अवैध कब्जे को हटवा दिया गया था। यह भी पढ़ें- 160 बीघा तालाब समेत कई सरकारी जमीनें अतिक्रमण मुक्त, चला बुलडोजर लेकिन अतिक्रमणकारी के द्वारा 31 मई को फिर से न...