लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया प्रभाग के अंतर्गत आने वाले बंसीनगर क्षेत्र में एक विशालकाय अजगर को देखा गया। आबादी के करीब अजगर दिखने की सूचना तत्काल दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन को दी गई। सूचना मिलने पर फाउंडेशन के अंतर्गत कार्यरत नाजरून निशा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिन्हें टीम ने सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...