आबादी में गुलदार दिखने से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
नैनीताल, मई 10 -- भवाली। क्षेत्र के भूमियाधार खुपी गांव में रविवार देर शाम आबादी क्षेत्र के पास गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पहुंची और क्षेत्र में गश्त कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। मनोरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि लगातार गुलदार दिखने के मामले सामने आ रहे हैं, दो टीमें गश्त को भेजी हैं। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण प्रमोद कुमार ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.