शाहजहांपुर, मई 8 -- खुटार। जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंचे एक चीतल पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल चीतल गांव मोहनपुर निवासी आत्माराम के घर में घुसकर छिप गया। गुरुवार शाम करीब पांच बजे चीतल के घर में छिपे होने की सूचना ग्रामीण अमन मिश्रा ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही खुटार वन क्षेत्राधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने वन दरोगा रोहित पांडे को टीम के साथ मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम ने घायल चीतल को सुरक्षित कब्जे में लेकर खुटार वन रेंज कार्यालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चीतल के स्वस्थ होने के बाद उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- चीतल के बच्चे को घेरकर कुत्तों ने किया हमला रेस्क्यू टीम में वन दरोगा रोहित पांडे के साथ दाताराम, संजीव बाजपेई और रामकिशोर मौज...