नई दिल्ली, जुलाई 10 -- नंदलाल मिश्र,रिसर्च फेलो, आईआईपीएस, मुंबई भारत 2023 में ही चीन को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र के ताजा अनुमान के मुताबिक, इस साल जून के अंत में हमारी जनसंख्या लगभग 148 करोड़ थी, चीन से सात करोड़ अधिक। आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे भारत के लिए अपनी आबादी को आपदा नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देखना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के ही अनुमान के मुताबिक, भारत की आबादी 2060 के दशक में 170 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद घटने लगेगी। इस दौरान हम विश्व में सबसे अधिक युवा और कामकाजी आबादी वाला देश भी होंगे। दुनिया का प्रत्येक पांचवां कामकाजी आयुवर्ग (15 से 65 वर्ष) का व्यक्ति भारतीय होगा। वर्तमान में भारत की आधी आबादी 30 साल से कम उम्र की है। देश की कुल जनसंख्या में कामकाजी आयुवर्ग की...