मऊ, मार्च 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित मझवारा-नगरा मार्ग के किनारे स्थित पशु अस्पताल के सामने आबादी के समीप कूड़ा डम्प किया जा रहा है। जिससे आस-पास का वातावरण दूषित हो रहा है। इससे यहां रहने वाले लोगों को संक्रामक बीमारी होने की आशंका प्रबल हो गई है। इस बीच इधर से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मझवारा बाजार स्थित मधुबन मोड़ से लेकर बाजार एवं आस-पास रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाले कूड़े को डंप करने के लिये कोई निर्धारित स्थान नहीं है। जिसके कारण जगह-जगह खाली स्थानों और आबादी के नजदीक कूड़ा फेंका जाता है। जिससे आस-पास रहने वाले लोगों को दूषित हो रहे वातावरण के बीच संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी रहती है। इस बीच तेज हवा चलने पर पॉलीथिन या अन्य अपशिष्ट उड़कर सड़क एवं लो...