संभल, जून 8 -- प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त जांच में देहली दरवाजा स्थित हिन्द बैटरी फर्म पर कई अनियमितताएं सामने आई हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि फर्म में बैटरियों की मरम्मत के साथ-साथ नई बैटरियों के निर्माण का कार्य भी किया जा रहा था, जबकि संचालन से संबंधित सभी आवश्यक शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। सोमवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने फर्म का निरीक्षण किया। मौके पर फर्म संचालक उस्मान उपस्थित मिले। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी कंसेंट तो प्रस्तुत किया, लेकिन उसके अनुपालन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। जांच के दौरान परिसर में बड़ी संख्या में 'हिन्द बैटरी' नाम से अंकित बैटरियां मिलीं। वहीं इकाई में कार्यरत कर्मचारी भूदेव सिंह ने बताया कि यहां बैटरियों के निर्माण और ...