आबादी के पास झाड़ियों में बैठा बाघ, ग्रामीणों में दहशत
पीलीभीत, सितम्बर 26 -- पूरनपुर। गांवों की आबादी के आसपास वन्यजीवों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। जंगल से सटे गांवों में बाघ की आवाजाही लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। इसी बीच आबादी के नजदीक झाड़ियों में बैठे बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गांव ढक्का चांट जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है। मार्ग के किनारे झाड़ियों में बाघ बैठा हुआ था। इसी दौरान चार पहिया वाहन से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर बाघ पर पड़ी। लोगों ने वाहन रोककर बाघ का वीडियो बना लिया। वीडियो में बाघ झाड़ियों के बीच बैठा दिखाई दे रहा है और दहाड़ भी मार रहा है। आबादी के नजदीक बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। जंगल से सटे होने के कारण ग्रामीणों को बाघ के आबादी में पहुंचने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.