गाजीपुर, जून 18 -- मरदह। बिरनो थाना के फत्तेपुर गांव में जमीन सम्बन्धी विवाद में मारपीट के प्रकरण में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दिए तहरीर में रुक्मणी देवी ने आरोप लगाया कि विपक्षी मुन्ना राम,जितेंद्र राम, लाल बहादुर, अजय कुमार, विजय बहादुर, राजेश कुमार निवासी फत्तेपुर उसे आबादी की जमीन से हटाने के लिए दबाव बना रहे थे। मना कर सभी ने मिलकर रुक्मणी देवी सहित उनके पुत्र अरविंद कुमार,प्यारी देवी को लाठी डंडे से घर मे घुस कर मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया एवं जान से मारने की धमकी दिया। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल सभी घायलों का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया। यह भी पढ़ें- केस उठाने का दबाव देकर जानलेवा हमला किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...