अंबेडकर नगर, मई 27 -- सैदापुर, संवाददाता। आबादी की भूमि पर कब्जे के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। निर्माण कार्य होने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों का चालान किया है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पट्टी कमालपुर गांव निवासी प्रमिला और गांव के ही मनोज कुमार के बीच आबादी की भूमि के लिए काफी समय से विवाद चल रहा है। प्रमिला का आरोप है कि मामले की शिकायत कई बार डीएम और एसडीएम से की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। दोनों पक्षों की भूमि की घरौनी भी बन चुकी है। बताया जाता है कि मनोज कुमार अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे और प्रमिला की जमीन से सहन निकालने का प्रयास कर रहे थे।...