बलरामपुर, जून 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम नवानगर में आबादी की जमीन पर सीमेंट का पतरा (शेड) रखने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक व्यक्ति समेत बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को लाठी-डंडों और लात-घूसों से जमकर पीट दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रहमरवा के मजरे बनगाई निवासी हरीशचन्द्र पुत्र स्वर्गीय मंगरे शाम करीब पांच बजे ग्राम नवानगर में अपनी आबादी की जमीन पर सीमेंट का पतरा रखवा रहे थे। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच मारपीट, 15 लोगों पर प्राथमिकी इसी दौरान गांव के ही सत्येन्द्र, हीरालाल, मोतीलाल, बच्चाराम, सोमई व दिलीप मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया और ...