प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- सदहा। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावां गांव निवासी रामचंद्र सिंह ने क्षेत्राधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी आबादी की भूमि पर पड़ोसी दबंगई के बल पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। मारपीट के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह घर में भाग गया। सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने के आरोप में युवती से मारपीट और छेड़छाड़ यह भी पढ़ें- जमीन कब्जाने के आरोप में युवती से मारपीट और छेड़छाड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...