हरदोई, मई 24 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। संडीला तहसील के गांव खजोहना में सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। गांव खजोहना निवासी राकेश सैनी का कहना है कि राजस्व टीम पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही है। सीधा व सुगम रास्ता उपलब्ध होने के बावजूद जानबूझकर दूर से घुमाकर रास्ता दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लाक स्तर के अधिकारी आरसीसी रोड बनवाने के लिए तैयार हैं लेकिन राजस्व टीम गलत रिपोर्टिग कर वास्तविक स्थिति छुपा रही है। आबादी की भूमि को निजी लाभ के लिए उपयोग करने की कोशिश की जा रही है जो अवैध है। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच किसी अन्य तहसील के उच्चाधिकारी से कराई जाए। आबादी की भूमि को निजी उपयोग के लिए दान देने के दावे की...