जौनपुर, मई 30 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबजार थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी 65 वर्षीय अशोक मिश्र की गुरुवार की रात में हत्या कर शव को जलाने की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार में आबादी की जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि सबसे छोटे भाई ने अलग मकान बनवा लिया। जबकि दो भाई पुराने मकान में ही रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार, अशोक मिश्र तीन भाई थे। सबसे बड़े अशोक, उसके बाद राजकुमार और तीसरे नंबर पर बुद्धिसागर है। आबादी की जमीन को लेकर परिवार में विवाद बढ़ा तो बुद्धिसागर ने घर से थोड़ी दूरी अपना मकान बनवा लिया। यह भी पढ़ें- कर्मकांडी की हत्याकर घर से दो सौ मीटर दूर जलाया शव राजकुमार और अशोक मिश्र का परिवार पुराने घर में आधे आधे हिस्से में रहने लगा। जमीन विवाद में तीनों परिवारों में कटुता बढ़ती गई। हाल...