भभुआ, दिसम्बर 1 -- मुख्य डाकघर में वर्ष 1971 में शहरवासियों की सुविधा के लिए तीन पद का सृजन कर तीन डाकिया बहाल किए गए थे जरूरी डाक समय से नहीं मिलने से नाराजगी जताते हैं लोग, काटते हैं चक्कर उपडाकघर के डाकिया की सहायता से डाकघर में निपटाए जा रहे हैं काम (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय में स्थापित डाकघर के पोषक क्षेत्र की आबादी और योजनाएं बढ़ीं पर डाकिया का पद नहीं बढ़ सका। वर्ष 1971 से यहां डाकिया के तीन पद स्वीकृत हैं। लेकिन, इनमें भी दो ही डाकिया कार्यरत हैं। बहाली नहीं हो सकी। एक दैनिक कर्मी को रखकर काम लिया जा रहा है। हालांकि जिले में 11 उप डाकघर हैं। योजना व डाक वितरण का काम बढ़ने से कर्मियों को परेशानी हो रही है। यह अलग बात है कि अब चिट्ठी-पत्री वितरण का काम कम हुआ है। लेकिन, विभिन्न विभागों के काम भी डाक क...