आबकारी सिपाही की मुख्य परीक्षा को 32891 अभ्यर्थी चयनित
लखनऊ, जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही के 820 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए 32891 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया है। चयनित अभ्यर्थियों की कटऑफ मंगलवार को जारी की गई।अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के अभ्यर्थियों की कटऑफ 69.13 अंक है। अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों की 66.80 अंक और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों की 52.86 अंक निर्धारित की गई है। वहीं क्षैतिज आरक्षण श्रेणी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की 54.28 अंक, सैन्य वियोजित व भूतपूर्व सैनिक 43.10 अंक, महिलाओं की 69.03 अंक और उत्कृष्ट खिलाड़ियों की 50.56 अंक कटऑफ है।आयुर्वेदिक फॉर्मासिस्ट के 1002 पदों पर चयन के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा के 2678 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रारंभिक आर्हता परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.