हल्द्वानी, जून 10 -- हल्द्वानी। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बिंदुखत्ता से 150 कच्ची शराब के पाउच के साथ बसंत राम और बरेली रोड स्थित नवीन मंडी परिसर के भीतर से 68 ट्रेटा पैक के साथ विशाल को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रताप राम, उप निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी, प्रधान सिपाही महेश लोहनी, आबकारी सिपाही रेखा, गीता और खुशाल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आबकारी विभाग ने शराब तस्करी में किए दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...