प्रयागराज, अप्रैल 24 -- आबकारी विभाग ने शुक्रवार को शिवराम दास गुलाटी मार्ग स्थित गोदाम में रखी 25 लाख रुपये कीमत की शराब नष्ट करा दी। गोदाम में रखी शराब के उपयोग की अवधि समाप्त हो चुकी थी। एसीएम द्वितीय के नेतृत्व में एक्सपायर हो चुकी 855 पेटी शराब को नष्ट कराया गया। नष्ट की गई शराब में देशी, अंग्रेजी के साथ बीअर भी थी। इस दौरान एसीएम-द्वितीय के दिग्विजय सिंह, उपायुक्त राजेंद्र शर्मा और डीओ सुशील मिश्रा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...