आबकारी विभाग ने जूस कार्नर से अंग्रेजी शराब पकड़ी
रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- मयंक त्यागी, किच्छा। आबकारी विभाग की टीम ने जूस कार्नर से छह पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। टीम ने जूस कार्नर के संचालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को आबकारी विभाग को सूचना मिली कि डीडी चौक स्थित एक जूस कार्नर पर ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। सामने खड़ी स्कूटी में बड़ी मात्रा में शराब रखी है। मौके पर आबकारी टीम ने जूस कार्नर से छह अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद कर संचालक को हिरासत में ले लिया। जबकि स्कूटी में लॉक लगा था। टीम के जानकारी करने पर स्कूटी स्वामी का पता नहीं चला। स्कूटी स्वामी का इंतजार करने के बाद आबकारी की टीम बगैर स्कूटी की तलाशी लिए जूस कार्नर के संचालक को हिरासत में लेकर चली गई। आबकारी इंस्पेक्टर सोनू सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.