प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- लालगंज। जगन्नाथपुर, रामपुर बावली में सोमवार को सुबह आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने टीम के साथ अवैध शराब पकड़ने के लिए छापामारी की। छापामारी में विभाग ने दोनों जगहों से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही चार क्विंटल लहन बरामद किया। आबकारी विभाग ने बरामद लहन नष्ट कराया। इसके साथ ही शराब बनाने के उपकरण बरामद किया और भट्टियां भी तोड़ दी। मामले में आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने दो अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- पुलिस में एक शराब भट्टी को किया नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...