काशीपुर, अप्रैल 28 -- काशीपुर। आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कनकपुर और खाईखेड़ा में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कच्ची शराब बना रही चार भट्ठियों को तोड़ दिया। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मंगलवार को आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कनकपुर और खाईखेड़ा में कच्ची शराब के लाफ अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में धधक रही चार भट्ठियों को मौके पर तोड़ दिया। साथ ही मौके पर आठ हजार लीटर लाहन नष्ट कर दिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि दबिश में 160 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। साथ ही चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- अवैध शराब के खिलाफ अभियान, आठ भट्ठियां ध्वस्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...