लखनऊ, जनवरी 5 -- आबकारी विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 5,151.64 करोड़ रुपये की अधिक वसूली की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14.91 प्रतिशत अधिक है। आबकारी व मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर तक 39,695.73 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया गया। जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिसंबर तक प्राप्त राजस्व 34,544.09 करोड़ रुपये की तुलना में 14.91 प्रतिशत अधिक है। आबकारी विभाग ने 5,151.64 करोड़ रुपये अधिक राजस्व वसूला है। उन्होंने बताया कि दिसंबर, 2025 तक प्रदेश का लक्ष्य 43,400 करोड़ निर्धारित था, जिसकी तुलना में 91.46 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गई है। दिसंबर, 2025 में 4,551.62 करोड़ रुपये राजस्व वसूला गया। पिछले वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह की राजस्व वसूली की तुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.