हल्द्वानी, मई 13 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुधवार तड़के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 372 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। यह कार्रवाई आबकारी विभाग के अपराध निरोधक क्षेत्र (हल्द्वानी), जिला प्रशासन और मंडलीय प्रवर्तन दल (कुमाऊं) द्वारा संयुक्त रूप से की गई।आबकारी निरीक्षक धीरेश सिंह बिष्ट ने बताया कि तड़के करीब 4:20 बजे टीम ने गौलागेट, शांतिपुरी और लालकुआं क्षेत्रों में घेराबंदी की थी। गौलागेट के पास बाइक पर कट्टा बांधकर ले जा रहे गुरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति को रोका तो उसके पास से 160 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- ढाबे में शराब बेचते एक पकड़ा शांतिपुरी बिंदुखत्ता में संदिग्ध हालत में घूम रहे बब्बू मान सिंह को हिरासत में लिया, उसके पास से 140 पाउच मि...