लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आबकारी विभाग ने जून 2026 में 5,173.56 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है जो गत वर्ष इसी माह में प्राप्त 4,458.23 करोड़ रुपये के राजस्व से 16.05 प्रतिशत अधिक है। आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि विभाग की पारदर्शी नीतियों व तकनीकी निगरानी के कारण आबकारी विभाग के राजस्व प्राप्ति में लगातार वृद्धि हो रही है और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग का 71,278 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।वर्तमान वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग ने जून, 2026 तक 15,809.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया, जो की गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त 14,228.91 करोड़ रुपय...