बलिया, जून 5 -- बलिया, संवाददाता। आबकारी विभाग की ओर से गुरुवार को तड़के कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी। टीम ने भारी मात्रा में लहन, भट्ठियों और उपकरणों को नष्ट किया। इस मामले में टीम ने मुकदमा भी दर्ज किया है।रेवती थाना क्षेत्र के भाखर गांव में कच्ची दारु बनाने और बेंचने की शिकायत मिली थी। आबकारी निरीक्षक मनोज यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने तड़के गांव में छापेमारी किया। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गये। बताया जाता है कि गांव में आंगन और खंडहरों में भारी संख्या में भट्ठी जल रही थी जिस पर एल्म्यूनियम के बर्तनों में मौजूद लहन से कच्ची दारु निकाली जा रही थी। जवानों ने चूल्हे पर रखे गये लहन को जमीन पर गिरा दिया और भट्ठियों तथा उपकरणों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से भाखर के साथ आसपास के उन गांवों में तस्करों ...