लखनऊ, अप्रैल 6 -- प्रदेश के आबकारी विभाग ने वर्ष 2025-26 में 57,722.26 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो अब तक का सर्वाधिक वार्षिक राजस्व है। यह पिछले वर्ष 2024-25 के 52,573.07 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,149.19 करोड़ रुपये यानी 9.79 प्रतिशत अधिक है।मंत्री नितिन अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि प्रदेश में शीरा उत्पादन, खपत एवं निर्यात की स्थिति शानदार रही है तथा एथनॉल (पावर अल्कोहल) उत्पादन में भी निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025-26 फरवरी तक कुल 20,838.59 लाख लीटर पावर अल्कोहल का उत्पादन हुआ, जो पिछले वर्षों की तुलना में प्रगति को दर्शाता है। इससे न केवल औद्योगिक विकास को गति मिली है, बल्कि राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा एवं बीयर की फुटकर दुकानों का नवीनीकर...