मऊ, अप्रैल 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी विभाग ने नए सत्र के परिवर्तन होने के बाद दुकानों का सत्यापन एवं दुकानों के स्टॉक जांच करने के लिए शनिवार रात्रि आबकारी निरीक्षक बजरंगी चौरसिया ने कैलेंडर तिराहा, स्टेशन रोड, चौक पर स्थित मॉडल शॉप और देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस बीच स्टॉक का विवरण, सीसीटीवी सही हालत में हो, दुकानों की साफ-सफाई एवं ठंडा पानी आदि को लेकर निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में शराब की दुकानों पर जाकर क्यूआर कोड का मिलान, स्टॉक की व्यवस्था, सीसीटीवी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस धारक को सख्त निर्देश दिया कि कहीं भी किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी को सही रखें, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और गर्मी के मौसम में ग्राहकों को पानी की भी व्यवस्था रखें। लगभग...