हल्द्वानी, फरवरी 25 -- लालकुआं, संवाददाता। आबकारी विभाग हल्द्वानी ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को लालकुआं, हल्दूचौड़, बेलबाबा और लामाचौड़ क्षेत्र में दबिश दी। चेकिंग के दौरान लालकुआं के गोला गेट के पास से 136 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया। टीम में उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, आबकारी सिपाही राहुल, खुशाल, ज्योति और भास्कर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.