रायबरेली, फरवरी 27 -- ऊंचाहार। होली पर्व को लेकर आबकारी निरीक्षक खगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। इसमें ढाबा, होटल संचालकों को सख्त हिदायद दी है। उन्होंने छापेमारी की शुरूआत जगतपुर क्षेत्र से की। इसके बाद राजमार्ग के किनारे स्थित कई ढाबों पर छापा मारा। इस दौरान कही कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है। इसके बाद आबकारी टीम ने ऊंचाहार क्षेत्र के मॉडल शॉप, भैंसापुर सवैया, एनटीपीसी गेट नंबर दो, उसरैना आदि शराब की दुकानों पर छापा मारा। ऊंचाहार के कई होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में शराब न पिलाने के निर्देश दिए। इस टीम में आबकारी निरीक्षक के अलावा अमरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार और राम जानकी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...