मुंगेर, मार्च 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के रौशन नगर स्थित आबकारी गोदाम अतिक्रमणकारियों की चपेट में है। सरकार के आकार विभाग की ओर से संचालित आबकारी गोदाम कभी आबकारी विभाग के प्रभुत्व और प्रभाव में था लेकिन लगभग बीस वर्षों से यह आबकारी विभाग का गोदाम तबेला बना हुआ है और इसका पूरा परिसर निजी रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं आबकारी विभाग की चहारदिवारी की ईंटें उखाड़ की गई और अब स्थिति है कि सरकार का आबकारी विभाग का गोदाम तबेला बना हुआ है। इसकी भूमि और परिसर को जगह जगह लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है और कई लोग इसे जागीर समझने लगे है। पिछले दिनों वार्ड के कई लोगों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के वरीय अधिकारियों से इस आबकारी गोदाम को पुनः अस्तित्व में लाकर सरकारी उपयोग में लाने और अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

हिंदी हि...