हरिद्वार, जून 4 -- न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में विनय वालिया पुत्र अशोक कुमार वालिया निवासी रानीपुर मोड़, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार शामिल है, जो आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहा था। दूसरा आरोपी नदीम उर्फ शब्बू पुत्र नसीम निवासी ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार है, जो गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- दो आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...