महाराजगंज, सितम्बर 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा इंटरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय प्रांगण में डीआईओएस द्वारा नामित चुनाव अधिकारी/पर्यवेक्षक सुभाष चन्द की देखरेख में हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से आफाक आलम उर्फ सैफ खां को प्रबंधक व शाहिदा परवीन को अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए नाजनीन अख्तर, उप प्रबंधक पद के लिए शमा परवीन चुनी गयीं। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नीलोफर बानो, यास्मीन बानो, आफताब आलम, खुर्शीद आलम खां, सबा परवीन, रामनरेश, मेहर अफरोज व निकहत चुनी गयीं। पदेन सदस्य के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता औसाफ आलम खां व अफरोज शमा को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...