आफ़ताब यूथ कांग्रेस के नगरअध्यक्ष बने
काशीपुर, अप्रैल 7 -- जसपुर। यूथ कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव में आफ़ताब सैफी अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि मोइनुद्दीन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि यूथ कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव में जसपुर से अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मोइनुद्दीन और आफताब सैफी लाइन में थे। पार्टी सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए आफताब सैफी को 153 मत डाले तो मोइनुद्दीन को 126 वोट डाले। आफताब सैफी को विजय घोषित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि आफताब सैफी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर विधायक आदेश चौहान समेत कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.