आफरीदी ने सलीम को 587 वोटों से हराया
बदायूं, मई 8 -- सदर तहसील में गुरुवार को वार्ड 28 के उपचुनाव की मतगणना संपन्न हुई, जिसमें दिवंगत सभासद वाहिद अली के पुत्र आफरीदी फरीदी ने जीत दर्ज की। आफरीदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद सलीम को 587 वोटों से शिकस्त दी। मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही आफरीदी ने जो बढ़त बनाई, वह अंत तक कायम रही। इस जीत के साथ ही वार्ड में उनके समर्थकों में उत्साह है। गुरुवार सुबह जैसे ही सदर तहसील में वोटों की गिनती शुरू हुई, मुकाबला रोचक हो गया। शुरुआती दौर से ही आफरीदी फरीदी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। जैसे जैसे मतपेटियां खुलती गईं, वोटों का मार्जिन लगातार बढ़ता गया। यह भी पढ़ें- उपचुनाव: तीसरे राउड़ में 246 वोट से आगे चल रहे आफरीदी लगभग सवा नौ बजे श्रीराम मंदिर स्थित बूथ की मतगणना के दौरान आफरीदी ने सलीम पर 42 वोटों की बढ़त हासिल की। इसके बाद, करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.