पटना, अप्रैल 4 -- प्रखंडों में शुक्रवार को आग से करीब 100 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लगी। दकमल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसानों को लाखों रुपये की क्षति हुई है। मसौढ़ी में आग से करीब 70 बीघा, बख्तियारपुर में 30, बिहटा, पंडारक और घोसवरी के किसान की गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। पीड़ितों ने फसल क्षति की भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।मसौढ़ी के शाहाबाद गांव से पश्चिम खंदा में बिजली तार में शॉट सर्किट से गेहूं की खेत में आग लग गई। जिसमें 16 किसानों के 70 बीघा खेत में लगी गेहूं जलकर राख हो गई। किसानों का दावा है कि अगलगी में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।पीड़ित किसानों में शाहाबाद निवासी गिरिजा नंदन शर्मा, प्रमोद कुमार, चन्द...