गुमला, अक्टूबर 1 -- गुमला, प्रतिनिधि । सिविल कोर्ट स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह की अदालत ने बुधवार को हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। सजा पाने वालों में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी निवासी गुलाम मुस्तफा अंसारी और पुसो निवासी असलम अंसारी शामिल हैं।मामला तीन अप्रैल 2021 का है। पुसो थाना क्षेत्र के लरंगो टंगराटोली स्थित विनोट होटल के समीप 20 वर्षीय आफताब अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय आफताब होटल के पास नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने बंदूक से गोली मार दी। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद मृतक के पिता मोबत अंसारी ने पुसो थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज...