पटना, अप्रैल 4 -- खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी आफताब आलम हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पत्नी नूरी बेगम के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर हत्या करने और पांच अन्य पर हत्या में सहयोग करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने गुरुवार की रात दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपितों की घरों पर दबिश दी गई, लेकिन सभी आरोपित फरार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...