बिजनौर, मार्च 21 -- बिजनौर। जिले में हुई बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। फसलों के नुकसान को लेकर किसान चिंतित है। बारिश से किसानों की आम, गेहूं, सरसों और गन्ने की बुवाई प्रभावित हुई है। वहीं बारिश से गन्ने का जमाव भी बिगड़ने की उम्मीद है। चिंतित किसान आसमान की ओर देख रहा है। शनिवार को भी आसमान में बादल दिखाई दिए। गुरुवार की रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार तक होती रही। बारिश से जहां सड़कों पर जलभराव हो गया तो वहीं खेतों में भी जल भर गए। बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। जिले के कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश से गेहूं, सरसों, आम और गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। जो गेहूं पिछले बारिश में गिर गया था उस गेहू में 20 प्रतिशत का नुकसान होने की सम्भावना है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल का उत्पादन प्रभावित होगा तो वहीं सर...