आफत: बारिश में कई मोहल्लों की सड़क कीचड़-पानी में तब्दील
सहरसा, मई 29 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शुक्रवार को अचानक आंथी तूफान के बीच जमकर बारिश हुई। जिससे नगर निगम के कई मोहल्ले में जलजमाव से काफी परेशानी बढ़ गई है। आंधी के बाद तेज हवा बीच बारिश से कई घरों की खिड़की से भी बारिश का पानी घरों में प्रवेश कर गया। 8 मिली मीटर से अधिक बारिशहुई वहीं 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।अचानक आंधी के साथ तेज बारिश होने से लोग जहां तहां फंस गए और बारिश छूटने का इंतजार करते रहे। बारिश के थमते ही लोगों को राहत मिली। लेकिन बारिश ने शहर की कई मोहल्लों की सुरत बिगाड़ दी है। कई मोहल्लों की सड़क सहित मुख्य सड़क की स्थिति काफी नारकीय बन गई है। हालांकि बारिश के बाद फिर आकाश में बादल छाये रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी आंधी बारिश की संभावना बनी हुई है। वैसे जिले में अलग अलग मौसम रहा। नगर निगम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.