हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पिछले महज 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह तीसरी बार इजाफा हुआ है, जिससे आम जनता की जेब लगातार ढीली हो रही है। पर्वतीय पेट्रोल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि एचपी, भारत, इंडेन पंपों पर पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। एचपी काठगोदाम के संचालक बलराम हलदार ने बताया कि ताजा बढ़ोतरी के बाद हल्द्वानी में पेट्रोल की कीमत Rs.96.23 रुपये से बढ़कर अब Rs.97.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल डीजल के दाम नौ दिन में तीन दफा बढ़े, लोग परेशान वहीं डीजल के दामों में भी तेजी आई है। यह Rs.91.51 रुपये से उछलकर Rs.92.47रुप...