बिजनौर, मार्च 1 -- पश्चिम एशिया में छिड़े ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखने लगा है। बिजनौर की एक महिला दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई है, जिसकी आज भारत वापसी की फ्लाइट थी। अचानक हालात बिगड़ने और उड़ानों पर पड़े असर के कारण उसकी यात्रा टल गई। घर पर बैठे परिजन बेहद चिंतित हैं और युद्ध के जल्द थमने की दुआ कर रहे हैं। कोतवाली देहात निवासी फुरकान अहमद की बेटी सायमा का विवाह नगीना के मोहल्ला काजीजादगान निवासी वकार अहमद से हुआ था। वकार दुबई में लैपटॉप कंपनी में इंजीनियरिंग की जॉब करते हैं। परिवार के मुताबिक, सायमा 12 दिसंबर को अपने पति के पास दुबई गई थी। शनिवार को दो बजे सायमा की दुबई से इंडिया के लिए फ्लाइट थी। परिजनों के मुताबिक सायमा का लगेज भी फ्लाइट में जमा हो गया था लेकिन दोपहर में अचानक इजरायल-ईरान हमलों के चलते सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.