बुलंदशहर, मई 16 -- गर्मी अब अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। शनिवार को सुबह से ही निकली तेज धूप और चलीं गर्म हवाओं ने जिले के लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते हालात इतने मुश्किल हो गए कि कुछ मिनट भी धूप में खड़े रहना भारी पड़ने लगा। अब रविवार से हीटवेव (लू) मुश्किलें और बढ़ाएगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिन जिलेवासियों के लिए भारी गुजरेंगे। शनिवार को तेज धूप के चलते प्रमुख चौराहों और बाजारों में जाम के दौरान लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। दोपहिया वाहन चालक सिर और चेहरे को कपड़ों से ढंककर चलते नजर आए, जबकि पैदल राहगीर छांव तलाशते दिखे। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही और सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ...