मधुबनी, दिसम्बर 23 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। आप सभी प्रतिभागी बच्चे अपने-अपने जिलों से जीतकर यहां आए हैं। ऐसे में सभी बच्चों के लिए अब हारने जैसा कोई शब्द नहीं हैं। या तो आप यहां से कुछ सीखकर जाएंगे या यहां से जीतकर जाएंगे। कोई भी बच्चा यहां से हार कर नहीं जाएगा। पूरा राज्य आपकी तरफ आशा की निगाहों से देख रहा है। ये बातें डीएम आनंद शर्मा ने कहीं। वे मंगलवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2025 का भव्य आयोजन का शुभारंभ जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। डीएम आंनद शर्मा ने कहा कि देश में जब भी कुछ नई बातें सोची गई हो तो इसमें सबसे अग्रणी भूमिका बिहार ने निभाया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.