नई दिल्ली, अगस्त 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा ने विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष के न रहने पर चिंता जताई है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि विधानसभा सत्र से नेता प्रतिपक्ष आतिशी का नदारद रहना दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी (आप) संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि आतिशी और पूर्व मंत्री गोपाल राय विधानसभा के बजट सत्र में भी नहीं थे। कपूर ने आरोप लगाया कि आप एक आराजक पार्टी है, जिसके नेता केवल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम बेबुनियाद आरोप लगाना और विधानसभा में शोरगुल करना जानते हैं। ना सत्ता में रहते वह चर्चा में विश्वास रखते थे और ना अब विपक्ष में रहकर उनकी किसी विषय में चर्चा में कोई रूचि है। उनका दावा है कि आतिशी गोवा में अरविंद केजरीवाल के स्वागत अभिनंदन में लगी हैं और पूर...