गढ़वा, अप्रैल 7 -- कांडी, प्रतिनिधि। आप शिक्षक हैं। समय की महत्ता को समझें। उक्त बातें बीईईओ विजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को मासिक गुरुगोष्ठी में विलंब से आने वाले शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहीं। बीईईओ ने शिक्षकों से कहा कि आप सभी समय का पाबंद रहें। अगर अगली बार यही स्थिति रही तो वेतन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों का ऑनलाइन उपस्थिति व एमडीएम का ऑनलाइन मैसेज प्रतिदिन करने का सख्त निर्देश दिया। मेनू के अनुसार एमडीएम का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को खिला दीजिए व थोड़ा पढ़ा दीजिए यह सभी शिक्षकों का पहली ड्यूटी है। हमारे स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ने आते हैं उन्हें पढ़ाने में कोताही नही करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप किसी से नहीं डरिये पर ऊपर वाले भगवान से डरिये। वह कभी माफ नहीं करेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.