मिर्जापुर, जुलाई 21 -- मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार और युवाओं की मांग को लेकर सिटी क्लब से कलक्ट्रेट तक न्याय दो पदयात्रा निकाली। साथ ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में जान गवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की। कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। कलक्ट्रेट में पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सोनभद्र ,मिर्जापुर सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र के साथ हो रहे खिलवाड़ की गंभीर स्थिति को लेकर एवं नीट समेत 93 परीक्षाओं में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्र...