नई दिल्ली, जून 18 -- रात को सोने से पहले बिस्तर के पास पानी का गिलास रखना एक बहुत कॉमन आदत है। शायद आपने भी अपने घर में किसी को ऐसा करते देखा होगा या खुद ही ऐसा करते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कई लोग सुबह उठने तक उस पानी को छूते भी नहीं, फिर भी हर रात गिलास भरकर वापस रख देते हैं? पहली नजर में यह एक साधारण आदत लग सकती है लेकिन इसके पीछे सिर्फ प्यास नहीं, बल्कि हमारे दिमाग का एक दिलचस्प खेल भी हो सकता है। बिस्तर के पास रखा पानी का गिलास हमें यह एहसास दिलाता है कि अगर रात में कुछ जरूरत पड़ी, तो उसका इंतजाम पहले से मौजूद है। यही छोटी-सी बात मन को राहत देती है और कई लोगों को ज्यादा सुकून के साथ सोने में मदद करती है।पानी का गिलास नहीं, मन की तसल्ली का साथी!सोचिए, रात के दो बजे आपकी आंख खुल जाए और गला सूख रहा हो। अगर पानी पास रखा है, ...