नई दिल्ली, जून 16 -- रिमोट वर्क एक सहूलियत है या धोखेबाजी और शोषण का जरिया। एक टेक प्रोफेशनल ने हाल ही में एक दावा किया कि रिमोट वर्क भारतीय डेवलपर्स को बेचा गया सबसे बड़ा स्कैम है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स वर्क फ्रॉम होम के फायदों और सैलरी, करियर ग्रोथ और वर्कप्लेस की विजिबिलिटी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब साक्षी नाम की एक फुल-स्टैक डेवलपर ने तर्क दिया कि अमेरिकी कंपनियों के लिए रिमोटली काम करने वाले भारतीय डेवलपर्स को अकसर विदेशों में काम करने वाले अपने साथियों की तुलना में काफी कम सैलरी मिलती है। अपनी पोस्ट में साक्षी ने लिखा, 'रिमोट वर्क भारतीय डेवलपर्स को बेचा गया सबसे बड़ा स्कैम है। आप आजाद नहीं हैं। आप अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर नहीं जी रहे हैं। आप यूएस कंपनियों के लिए बस सस्ते मजदू...