गोरखपुर, सितम्बर 27 -- UP News: यूपी को गोरखपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर शनिवार को भाजपा सांसद रवि किशन और भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर नोकझोंक का मामला सामने आया। दोनों के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। भाजपा पार्षद इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने सीधे फोन पर कहा, 'सांसद जी आप बसपा ज्वाइन कर लिए क्या?' भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने रेस्टोरेंट में बैठक कर रामगढ़झील पाम पैराडाइज और तरकुलानी क्षेत्र से जल निकासी को लेकर चर्चा की। इसी दौरान दोनों के बीच राजनीतिक तंज भी कसा गया। वायरल वीडियो में सांसद रवि किशन पार्षद से पूछते सुनाई देते हैं, 'क्या आप सपा में शामिल हो गए हैं?' इस पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी नाराज हो जाते...